Super Dancer Chapter 4: शिल्पा शेट्टी ने की संजय दत्त के स्टाइल की कॉपी, वायरल हुआ Video

0 1,678

Super Dancer Chapter 4: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी एक्टिंग के साथ वॉक के लिए फेमस है। अक्सर उनके चाहने वाले उनकी चलने की स्टाइल को कॉपी करते हैं। इस सप्ताह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4) में संजू मेहमान बनकर पहुंचे। इस मौके पर जहां सभी कंटेस्टेंट उनके गानों पर परफॉर्म करेंगे। वहीं शो की जज शिल्पा शेट्टी (Shipla Shetty) को भी संजय की स्टाइल में वॉक करते हुए देखा जा सकेगा।

दरअसल सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम आने वाले एपिसोड का वीडियो शेयर किया है। जिसमें फ्लोरिना और तुषार, ‘तम्मा-तम्मा’ गाने पर डांस करते नजर आते हैं। संजय दत्त फ्लोरिना का डांस देखकर काफी खुश हो जाते हैं। वह कहते हैं कि जिस हिसाब से तुमने नाचा है। अगर मैं एक साल रिहर्सल करता को भी नहीं कर पाता। तब सब जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment