रैंक बेहतर करने के लिए आइआइएम रिसर्च प्रोजेक्ट तो आइआइटी पेंटेंट की दिशा में करेंगा काम

इंदौर । नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फेमवर्क (एनआइआरएफ) ने गुरुवार को देशभर के छह हजार शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम इंदौर) का छठवां और भारतीय तकनीकी संस्थान (आइआइटी इंदौर) की 13वीं रैंक आई है। अब दोनों संस्थान अपनी रैंक को बेहतर बनाने में अभी से जुट गए है। आइआइएम इंदौर में जहां बाकी मापदंड पर पूरा करने के अलावा रिसर्च प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रहा है। जबकि आइआइटी इंदौर ज्यादा से ज्यादा रिसर्च और पेंटेंट अपने नाम दर्ज करवाने पर जोर देने में लगा है।