Hollywood FilmTrailer : ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ का ट्रेलर रिलीज, प्रियंका चोपड़ा और कियानू रीव्स का दमदार अंदाज

0 1,368

 

Matrix Resurrection Trailer Released: हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स (The Matrix Resurrections) का ट्रेलर का इंजतार खत्म हो गया है। यह गुरुवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नजर आएंगी। इस मूवी में कियानू रीव्स (Keanu Reeves) मुख्य किरदार में निभा रहे हैं। मैट्रिक्स 4 का ट्रेलर पिछली सीरीज से बिल्कुल अलग है।

फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा की झलक नजर आई है। यह बेहद शानदार ट्रेलर है, जिसमें कई एक्शन सीन्स है। द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में एक्शन का दमदार डोज देखने को मिलेगा। इस फिल्म में कियानू रीव्स, एन्नी मॉस और नील पैट्रिक हैरिस मुख्य भूमिका में है। वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका का ट्रेलर में लुक बेहद बदला हुआ है। जिससे भारतीय फैंस देखकर बेहद खुश हैं।

बता दें प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को ट्रेलर के रिलीज के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स के ट्रेलर में अलग-अलग पिल्स दिखाई दे रही हैं। जो कियानू के माइंड को हिलाकर रख देती है। सभी कैप्यूल उन्हें एक अलग दुनिया की ओर लेकर जाती है। जिसके बारे में उन्हें नहीं पता है। मैट्रिक्स फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स का ट्रेलर देख कहा जा सकता है कि फिल्म दर्शकों में एक अलग छाप छोड़ेगी।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment