अमेढ़िया में उचित मूल्य की दुकान खोलने ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव भेजा
मझौली (रिंकू तिवारी) | जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत अमेढ़िया एक स्वतंत्र पंचायत है, जहां उचित मूल्य की दुकान नहीं है, यहां के ग्रामीणों को खाद्यान्न लेने के लिए नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 12 भैंसवाही की उचित मूल्य दुकान में जाना पड़ता है, पंचायत वासियों के समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत अमेढ़िया ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर अनुविभागीय अधिकारी मझौली, कलेक्टर सीधी एवं खाद्य विभाग सीधी को प्रस्ताव भेजकर नगर परिषद मझौली से खाद्यान्न का वितरण बंद कर ग्राम पंचायत अमरिया में दुकान संचालित कराने का प्रस्ताव दिया है, ग्राम पंचायत अमेढ़िया द्वारा दिए गए प्रस्ताव में बताया गया है कि, अमेढ़िया से भैंसवाही खाद्यान्न लेने 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिसमें गरीब, असहाय वृद्ध जनों को काफी दिक्कतें भी होती है।
अमेढ़िया में दुकान ना होने की वजह यह रहा कि आवागमन में पहुंच विहीन क्षेत्र बताया गया था , लेकिन वर्तमान में ग्राम अमेढ़िया में आवागमन संचालित है, तथा सड़क निर्माण का कार्य अच्छे ढंग से हो गया है , वही खाद्यान्न रखने हेतु शासकीय भवन भी उपलब्ध है, जिससे अमेढ़िया पंचायत में खाद्यान्न का भंडारण एवं उचित मूल्य की दुकान हेतु भवन भी उपलब्ध है, अतः नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 12 भैंसवाही उचित मूल्य दुकान से ग्राम पंचायत अमेठिया का खाद्यान्न वितरण बंद कर अमेढ़िया में दुकान संचालित करने की मांग की गई है, जबकि वर्ष 2017-18 में क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के माध्यम से जिला कलेक्टर को आवेदन दिया गया था, जिसे पहुंच विहीन क्षेत्र बता कर कोई अमल नहीं किया गया था।
अमेढ़िया में आवागमन का मार्ग सुलभ हो जाने पर अब जिसकी अनुशंसा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता शुक्ला एवं जनपद पंचायत मझौली की अध्यक्ष कंचन देवी साकेत द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी स्वीकृत भेजी गई है, वही ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती केमली देवी लोनी ने अनुविभागीय अधिकारी मझौली, कलेक्टर सीधी एवं खाद्य अधिकारी सीधी से गुजारिश की है कि, पंचायत वासियों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत अमेढ़िया में उचित मूल्य की दुकान शीघ्र खोली जाए।
इन्होंने ने कहा
पहुंच विहीन क्षेत्र होने की वजह से ग्राम पंचायत अमेढ़िया मे उचित मूल्य की दुकान नहीं थी किंतु अब वहां आवागमन हेतु अमेढ़िया पहुंच मार्ग बन गया है, और भवन की उपलब्धता है, ग्रामीण ,असहाय, वृद्ध जनों को खाद्यान्न प्राप्त करने हेतु 3 किलोमीटर दूर भैंसवाही जाना पड़ता है, सहज सुलभ ग्रामीण जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उचित मूल्य की दुकान संचालित करना आवश्यक है।