Ind vs Eng 4th Test: इंडिया 466 पर ऑल आउट, इंग्‍लैंड को मिला 368 का लक्ष्‍य, बिना विकेट खोए 43 रन

0 1,545

Ind vs Eng 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। खेल के चौथे दिन मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया 466 रन पर आल आउट हो गई। भारत के पास 367 रनों की लीड है। इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रन बनाने होंगे। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक बिना कोई विकेट खोए 43 रन बना लिए हैं।

टीम इंडिया की दूसरी पारी, रोहित शर्मा का शतक

दूसरी पारी में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 83 रन की शानदार साझेदारी की, लेकिन इस पार्टनरशिप को एंडरसन ने तोड़ दिया। एंडरसन ने राहुल को 46 रन पर कैच करवा दिया। रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली और 127 रन बनाए। उनकी पारी का अंत ओली राबिन्सन ने किया। पुजारा ने भी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन ओली राबिन्सन ने उन्हें 61 रन पर मौइन अली के हाथों कैच आउट करवा दिया। जडेजा 17 रन बनाकर तो रहाणे बिना खाता खोले ही क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गए। विराट कोहली को मोइन अली ने 44 रन पर आउट किया। शार्दुल ठाकुर 60 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद रिषभ पंत 50 रन बनाकर मोइन अली की गेंद पर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह को वोक्स ने 24 रनों पर आउट किया। उमेश यादव को क्रेग ओवरटन ने 25 रन पर आउट किया। मोहम्मद सिराज तीन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की दूसरी पारी, रोहित शर्मा का शतक

दूसरी पारी में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 83 रन की शानदार साझेदारी की, लेकिन इस पार्टनरशिप को एंडरसन ने तोड़ दिया। एंडरसन ने राहुल को 46 रन पर कैच करवा दिया। रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली और 127 रन बनाए। उनकी पारी का अंत ओली राबिन्सन ने किया। पुजारा ने भी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन ओली राबिन्सन ने उन्हें 61 रन पर मौइन अली के हाथों कैच आउट करवा दिया।

इंग्लैंड की पहली पारी, ओली पोप-वोक्स का अर्धशतक

बुमराह ने इंग्लैंड को शुरुआत झटके दिए और पहले रोरी बर्न्स को 5 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया तो फिर हसीब हमीद को शून्य पर पंत के हाथों कैच आउट करवा दिया। उमेश यादव ने टाप फार्म में चल रहे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को 21 रन के स्कोर पर बोर्ड कर भारत को बड़ी कामयाबी दिलाई। दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। क्रेग ओवरटन को उमेश यादव ने 1 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके डेविड मलान को उन्होंने 31 रन पर आउट किया। जानी बेयरस्टो को सिराज ने 37 रन पर आउट किया। मोइन अली 35 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हुए। ओली पोप को 81 रन के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने आउट किया। वहीं क्रिस वोक्स ने 50 रन बनाए और रन आउट हुए। भारत की तरफ से उमेश यादव ने तीन, बुमराह व जडेजा ने दो-दो जबकि शार्दुल व सिराज ने एक-एक सफलता हासिल की।

स्कोर बोर्ड (भारत बनाम इंग्लैंड)

टास : इंग्लैंड (गेंदबाजी)

भारत (पहली पारी) : 191 (61.3 ओवर)

इंग्लैंड (पहली पारी) : 290 (84 ओवर)

भारत (दूसरी पारी) : 466 (148.2 ओवर) (270/3 से आगे)

रन, गेंद, चौके, छक्के

विराट कोहली का. ओवरटन बो. अली 44, 96, 07, 00

रवींद्र जडेजा एलबीडब्ल्यू बो. वोक्स 17, 59, 03, 00

अजिंक्य रहाणे एलबीडब्ल्यू बो. वोक्स 00, 08, 00, 00

रिषभ पंत का. एवं बो. अली 50, 106, 04, 00

शार्दुल ठाकुर का. ओवरटन बो. रूट 60, 72, 07, 01

उमेश यादव का. अली बो. ओवरटन 25, 23, 01, 02

जसप्रीत बुमराह का. अली बो. वोक्स 24, 38, 04, 00

मुहम्मद सिराज नाबाद 03, 06, 00, 00

अतिरिक्त : (लेबा-7, नोबा-2) 9

कुल : 148.2 ओवर में 466 रन पर आलआउट

विकेट पतन : 4-296 (जडेजा, 101.2), 5-296 (रहाणे, 103.4), 6-312 (कोहली, 110.6), 7-412 (शार्दुल, 136.5), 8-414 (पंत, 137.3), 9-450 (बुमराह, 145.6)

गेंदबाजी :

जेम्स एंडरसन 33-10-79-1

ओली राबिनसन 32-7-105-2

क्रिस वोक्स 32-8-83-3

क्रेग ओवरटन 18.2-3-58-1

मोइन अली 26-0-118-2

जो रूट 7-1-16-1

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मुहम्मद शमी, मुहम्मद सिराज, उमेश यादव, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा, अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शा, सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर।

इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जानी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, रोरी ब‌र्न्स, सैम कुर्रन, हसीब हमीद, डैन लारेंस, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली राबिनसन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment