SBI और HDFC बैंक के ग्राहकों ने 30 सितंबर तक नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएंगी बैंकिंग सेवाएं

Aadhaar-PAN news update: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बांक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। दोनों बैंकों ने बताया है कि सभी ग्राहकों के लिए 30 सितंबर तक अपना आधार कार्ड पैन कार्ड के साथ लिंक कराना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो 1 अक्टूबर 2021 से आपके लिए तमाम बैंकिंग सेवाएं बंद हो सकती हैं। भारत सरकार लंबे समय से सभी खाताधारकों से आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक कराने की अपनी कर रही है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी आखिरी सीमा में छूट दी गई है।
सभी बैंकों के ग्राहकों के लिए यह जरूरी है कि वे 30 सितंबर 2021 तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं और आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ भी लिंक करा दें। स्टेट बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों से अपील कर आधार-पैन लिंक कराने को कहा है। वहीं एचडीएफसी बैंक की तरफ से सभी ग्राहकों को एक मेल किया गया है, जिसमें आधआर-पैन लिंक कराने को कहा गया है। ऐसा न करने पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।