क्रेशर के डग की मिट्टी धंसने से नौजवान श्रमिक की मौत, मानवता को तार-तार करते दो टुकड़ों मे किया शव….

0 1,957

 मझौली | मझौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पैपखरा में संचालित क्रेशर में काम कर रहे एक नव युवक की मौत मलवे में दब जाने से हो गई। घटना तकरीबन 6.30 बजे शाम की बताई जा रही है। हासिल जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत मझौली अन्तर्गत ग्राम पैपखरा में संचालित सांई बिल्डर्स क्रेशर जो की विगत कई वर्षों से लीज की जमीन पर संचालित


था। किन्तु लीज की अवधि समाप्त हो जाने के कारण क्रेशर संचालक द्वारा अन्यंत्र जगह पर ले जाने के लिए क्रेशर खोलबाया जा रहा था। उसी दौरान क्रेशर में बने डग की मिट्टी पानी गिरने के कारण धंसने लगी जिसमें काम पर लगे तीन मजदूर उसकी चपेट मे आ गए घटना की जानकारी मिलते ही क्रेशर संचालक द्वारा आनन फानन में जेसीबी मशीन के द्वारा मिट्टी हटाकर दबे हुए श्रमिकों को बचाने का प्रयास किया गया।

लेकिन दो मजदूर तो सुरक्षित बच निकलने पर तीसरे  मजदूर को निकालते समय गर्दन जेसीबी मशीन की बकिट में फंस गया जिससे सिर धड़ से अलग हो गया और घटना स्थल पर ही मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम अर्जुन पिता मदन अहिरवार 17 वर्ष बताया जा रहा है जो झांसी का रहने वाला है। घटना की सूचना मझौली पुलिस को दी गई। सूचना उपरांत मौके पर पहुंची मझौली पुलिस द्वारा शव को आनन-फानन मे क्रेसर संचालक के वाहन से मझौली मर्चुरी ले जाया गया है। घटना की सूचना मृतक के साथियों द्वारा परिजनों को भी दी जा चुकी है।

इस दर्दनाक घटना से जहां क्रेसर संचालक की घोर लापरवाही को उजागर किया है वहीं जिम्मेवार प्रशासनिक अमले पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है जिनके द्वारा देर रात तक गरीब व मजदूरों से उनके बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए बिना किसी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए की इस बरसात के मौसम मे कार्य कराया जाता है और फिर इस तरह की घटना घटित होने के बाद जे सी बी मशीन से उन्हें निकालने का अमानवीय कार्य किया जाता है ।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment