प्रशासन सोया रहा, गुमला में नेशनल खिलाड़ियों ने पैसा चंदा कर मनाया खेल दिवस

0 1,502

गुमला जिला के लिए यह दुर्भाग्य है. खेल दिवस पर प्रशासन व खेल विभाग सोया रहा. नेशनल खिलाड़ियों ने पैसा चंदा कर खेल दिवस मनाया. परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में केक काटा गया. इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को केक खिलाकर खेल दिवस की खुशियां मनायी. साथ ही गुमला जिला को खेल के क्षेत्र में बुलंदी तक ले जाने का संकल्प भी लिया.

रविवार को पीएइ स्टेडियम गुमला में नेशनल खिलाड़ियों सहित जिला स्तर के कई खिलाड़ी उपस्थित हुए. स्टेडियम में प्रशासन व खेल विभाग द्वारा खेल दिवस पर किसी भी खिलाड़ी को न तो सम्मानित किया गया और न ही किसी के बीच मिठाई बांटी गयी.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment