जहानाबाद में डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक पर संविधान दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जहानाबाद। जिले के अम्बेडकर चौक पर संविधान दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन। इस दौरान एससी-एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविन्द चौधरी, जदयू के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी,उपविकाश आयुक्त , समेत कई गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर डॉ अरविन्द चौधरी ने कहा कि संविधान ही हमारी शक्ति है ये समानता न्याय और बंधुत्व की शक्ति देता है। वहीं देश के प्रति देश के संविधान के प्रति हम सब की आस्था और श्रद्धा है।इसको अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हम सबको इसके प्रति बराबर सम्मान का भाव रखना होगा। उन्होंने संविधान के प्रति एकता अखंडता, संप्रभुता और सहिष्णुता बनाए रखने के लिए मिल जुलकर इसे और मजबुती प्रदान करने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, सहित विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार