वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में स्व-गणना को लेकर प्रशिक्षण, चिकित्सकों और कर्मचारियों को दी जानकारी

0 24

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई गई।

 

प्रशिक्षण में राज्य मास्टर ट्रेनर अनूप कुमार वर्णवाल, चिंतामणि तिवारी और जिला फील्ड ट्रेनर मुकेश कुमार ने स्व-गणना के महत्व और इसकी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिक ऑनलाइन माध्यम से स्वयं और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

 

इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. (कर्नल) आरएन शुक्ला और उप-प्राचार्य डॉ. संताना कृष्णन सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षकों ने सभी से स्वयं स्व-गणना करने और अपने परिवार तथा परिचितों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment