देश के विकास में साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका – डॉ मुन्नालाल देवदास

मधुबन धाम में सगुन चिरैया पत्रिका का विमोचन एवं सम्मान समारोह

0 2,039

 

 

छत्तीसगढ़-

– सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था दिशाबोध विभूति मंच छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में सगुन चिरैया पत्रिका का विमोचन एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कवि, साहित्यकारों, शिक्षकों , समाजसेवियों और लोक कलाकारों का श्री फल, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत से नि प्रधान पाठक नवाचारी शिक्षाविद और साहित्यकार डॉ मुन्नालाल देवदास ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक

देश के विकास में साहित्यकारों की प्रेरणादायक भूमिका रही है। इसलिए हर साहित्यकार को साहित्य सृजन या लेखन बहुत सावधानी पूर्वक करना चाहिए । क्योंकि साहित्य यदि समाज का दर्पण है तो अव्यवस्था पर चोट करने वाला हथौड़ा भी है।

 

इसी कड़ी में सभी आमंत्रित अतिथियों ने कलमकारों को अपनी लेखन कौशल के माध्यम से सामाजिक समरसता और देश हित समसामयिक विषयों पर सार्थक रचना रचने के लिए प्रेरित किया।

*प्रभावपूर्ण विभिन्न गतिविधियां* –

मंच पर संकल्प सेवा संस्थान के दिव्यांग विद्यार्थियों ने वाद्ययंत्र बजाकर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। हाई स्कूल बड़े करेली की छात्राओं ने स्वरचित कविता सुनाई। संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड, रत्नांचल जिला साहित्य एवं जनकल्याण समिति गरियाबंद एवं त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम के कवि साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया। यादव समाज द्वारा राऊत नाच और बांस गीत का प्रदर्शन किया गया। इस प्रकार सभी उम्र और सभी वर्गो के कला साहित्य साधकों की भागीदारी रही।

 

*गरिमामय आतिथ्य* –

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा संत देवकर साहेब थे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार रामेश्वर शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष विरेन्द्र साहू, जिला पंचायत सभापति टीकाराम कंवर, मीना डेमू साहू, जिला पंचायत सदस्य, केवल राम कंवर जनपद सदस्य, सरपंच भोजराम साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवानंद गौतम, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मणी मानेश्वर ध्येय, साहित्यकार डॉ इन्द्र देव यदु, भगवताचार्य बंटी गोपाल यादव, अध्यक्ष मकसूदन राम साहू एवं अंचल के जनप्रतिनिधि,प्रबुद्धजन मंचास्थ रहे।

 

इस आयोजन में समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य, कला संस्कृति, पर्यावरण,मानस और जनकल्याण के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले प्रतिभावानों का सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिशा बोध विभूति मंच संयोजक डॉ मणी मनेश्वर ध्येय,अध्यक्ष डॉ डिगेश कुमार साहू, समाजसेवी राजेश साहू, शिक्षक भूषणलाल जगनायक, अनिता गौर,, जीवन साहू, डागेश्वर साहू, गोविन्द यादव शिक्षक, हरीराम साहू शिक्षक, जितेन्द्र पटेल शिक्षक, सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक युवराज देवदास ने किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment