दिल्ली में गूंजा जमुना कॉलरी का नाम, राष्ट्रीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने रचा इतिहास

रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
जमुना कॉलरी (अनूपपुर) केंद्रीय विद्यालय SECL जमुना कॉलरी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता पर्व-2026 के अंतर्गत आयोजित कला उत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का परचम लहराया है। विद्यार्थियों ने दो अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल कर जमुना कॉलरी और अनूपपुर जिले को गौरवान्वित किया।यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, दिल्ली कैंट के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
‘ट्रेडिशनल स्टोरी टेलिंग’ प्रतियोगिता में कक्षा 11 के प्रभाकर सोनी एवं कक्षा 10 की श्रीजा परमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ‘थिएटर’ प्रतियोगिता में कक्षा 11 की आरना लाल, वैभवी साहू, अभिषेक कुमार साहू एवं कक्षा 10 के सुधांशु विश्वकर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।जमुना कॉलरी जैसे छोटे एवं दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों ने देशभर के 1366 केंद्रीय विद्यालयों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।
विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार, अपने माता-पिता एवं मार्गदर्शक शिक्षकों श्री शरदेंदु प्रियदर्शी (संगीत शिक्षक), श्री धीरज शर्मा (कला शिक्षक) और सुश्री पल्लवी जैन (नृत्य कोच) के निरंतर मार्गदर्शन, समर्पण एवं कठिन परिश्रम को दिया।एक ही विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर दो अलग-अलग विधाओं में स्थान प्राप्त करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस सफलता से विद्यालय परिवार सहित पूरे जमुना कॉलरी क्षेत्र एवं अनूपपुर जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है।
ज्ञातव्य है की 2019 में जसप्रीत कौर (Vocal solo),2022 में दीपक सोनी (Drama Solo), 2023 में हरीतिमा लाल (Drama Solo) ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 2024 में नेहल सिंह परिहार, प्रियांश राज द्विवेदी, जयजीत चक्रवर्ती, अर्चित खंडेलवाल और मोहम्मद तल्हा (Drama Group) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।लगातार ऐसी उपलब्धि प्राप्त करने वाला पूरे देश में एकमात्र यह विद्यालय (केंद्रीय विद्यालय,SECL, जमुना कॉलरी) है।