दीपावली का यह त्यौहार पुरे बिहार व देश वासीयों के लिए नई उर्जा, नई उम्मीद और खुशियों का प्रकाश लेकर आए, जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी

पटना। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी ने शुभ दीपावली के मौके पर बिहार सहित देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली का हमारा यह त्यौहार अंधकार से प्रकाश की ओर अज्ञानता से ज्ञानता की ओर और बुराई से अच्छाई की ओर आने का शुभ संदेश देती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम ने जव लंकापति रावण को बध कर अयोध्या आए थे तो उनकी आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाई थी। वहीं समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं इसलिए दीपावली की रात माता लक्ष्मी और गणेश जी की पुजा की जाती है। इसलिए दीपावली को अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत मानी जाती है। भगवान श्री हरि विष्णु ने इसी दिन राजा वली को पताल लोक का राजा बनाया था। भगवान महावीर स्वामी ने इसी दिन निर्वान (मोक्ष) की प्राप्ति हुई थी इसलिए जैन धर्म के लोग भी इसे धुमधाम से मनाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था । उन्होंने कहा है कि सिख धर्म में यह दिन गुरु गोविंद सिंह जी की जेल से रिहाई के मौके पर जिसे, बंदी छोड़ दिवस , के रूप में मनाया जाता है । इस दौरान उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर बिहार सहित देश वासियों को नई उर्जा, नई उम्मीद, और खुशियों का प्रकाश लेकर आने की बात कही है।
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार