रूस भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, तिलहर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

0 65

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार 4 नवंबर को वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि अभियुक्त तालिब हुसैन पुत्र इरफान निवासी इस्लाम नगर, थाना कटरा ने वादी व अन्य लोगों को रूस भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने व्हाट्सएप पर फर्जी इन्विटेशन लेटर भी भेजा था। पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

 

आज 5 नवंबर को दोपहर 1:20 बजे तिलहर पुलिस ने आरोपी तालिब हुसैन (23 वर्ष) को थाना तिलहर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र, उप निरीक्षक अरविंद कुमार आदि शामिल

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment