बहरी थाना क्षेत्र के चोरही गांव में तालाब से मिला लापता युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

0 2,279

तीन दिनों से लापता था रामाधार सिसोदिया, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट; सिर पर चोट के निशान होने की भी चर्चा

सीधी। जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम चोरही में गुरुवार 5 नवंबर को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के तालाब में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव निवासी रामाधार सिसोदिया, पिता राजवहोर सिसोदिया, उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाधार पिछले तीन दिनों से लापता था। बताया जाता है कि वह घर से गांव की दुकान की ओर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर बहरी थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गुरुवार सुबह गांव के तालाब में शव मिलने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।स्थानीय सूत्रों के अनुसार तालाब के पास मृतक का तौलिया और चप्पल भी पड़े मिले हैं। वहीं उसके सिर पर गहरी चोट होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि चोट के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हत्या, दुर्घटना या अन्य कारण? जांच के बाद ही होगा खुलासा

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment