शाहजहांपुर की जूनियर खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। खो-खो फेडरेशन इंडिया से मान्यता प्राप्त खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए शाहजहांपुर जनपद की बालक एवं बालिका टीम को रवाना किया गया।
जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि यह प्रतियोगिता हरदोई के डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अलीपुर में आयोजित की जा रही है।
जिला ओलंपिक संघ व जिला खो-खो संघ की ओर से टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। त्यागी ने कहा, “हमारे बच्चे अच्छा प्रदर्शन करें, यही हमारी शुभकामनाएं हैं।”
टीम इस प्रकार है –
बालक टीम (15 खिलाड़ी): विवेक, रिंकू, सूरज, नैतिक, अंशुमान, अभिनव, पार्थ त्रिवेदी, कुश, अनुराग, अर्पित, प्रिंस, कुलदीप, उमंग, सनी, सानू।
बालिका टीम (15 खिलाड़ी): प्रगति, रिद्धिमा, रितिका, दुर्गा, अवंतिका, ऋचा, शिवानी, सृष्टि, कनक, सोनम, रहनुमा, स्नेहा, डॉली, वीरा, कुसुम।
दोनों टीमें कोच अनुराग कुमार के निर्देशन में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
इस अवसर पर विनय गुप्ता, विपिन कुमार अग्निहोत्री, सचिन प्रेमी, प्रदीप मिश्रा, अशोक यादव, मुजाहिद, शकील, नरेंद्र शुक्ला, रामरक्ष पाल, गोपाल दीक्षित आदि मौजूद रहे।