सीधी के झुमरिया में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में शोक

0 3,515

घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली रुचि मिश्रा, सूचना पर पहुंची पुलिस; मर्ग कायम कर जांच शुरू

 

बहरी/सीधी। सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झुमरिया में शनिवार, 25 अक्टूबर को 21 वर्षीय रुचि मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

पिता के घर पहुंचने पर सामने आई घटना

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुचि मिश्रा शनिवार सुबह रोजमर्रा के काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान करीब 10 बजे उनके पिता कृष्ण कुमार मिश्रा घास काटकर घर लौटे। उन्होंने पानी मांगा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर घर के अंदर बेटी को तलाशने लगे। इसी दौरान वह अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिलीं। बताया गया कि घटना के समय उनकी मां घरेलू कामकाज में व्यस्त थीं, जबकि उनके भाई मुगल चौक स्थित दुकान पर थे।

 

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

 

घटना की सूचना पर बहरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment