भाजपा नेता अवधेश शर्मा ने की घोसी थाना के पुलिस पदाधिकारीयों को सम्मानित

0 341

घोसी (जहानाबाद) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश शर्मा ने घोसी थाना के पुलिस पदाधिकारीयों को थाने जाकर किया सम्मानित। इस दौरान घोसी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अंकीत कुमार, पुलिस निरीक्षक शैलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सह अंचल निरीक्षक विश्वनाथ भगत, अवर पुलिस निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, वाल्मीकि प्रसाद, कालेश्वर पासवान, विक्की कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार, विशाल कुमार,शशि कुमार, अनिल उरांव, कपिल देव सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश शर्मा ने कहा कि नव शारदीय नवरात्रा पुजा व घोसी के एकादशी मेला के सफल आयोजन में स्थानीय पुलिस ने के दौरा जो विधि व्यवस्था संधारण किया गया है इसके लिए वे सभी पुलिस पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि घोसी के भव्य एकादशी मेला में जो जनसैलाब उमड़ा था उसको शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में पुरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मेले के सफल आयोजन प्रशिक्षु डीएसपी अंकीत कुमार सहित तमाम पुलिस पदाधिकारीयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों को थाने जाकर पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी अंकीत कुमार ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण में कार्य कर रहे हमारे सभी पुलिस पदाधिकारीयों को श्रेय जाता है जिन्होंने पुरी मुस्तैदी के साथ सबलोगों ने डिउटी से अधिक समय तक सक्रिय रहे थे। इसके लिए वे क्षेत्र के जनता को भी पुरी सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया है। और जनता से विधि-व्यवस्था संधारण में सहयोग देने के लिए भी आम जन से अपील की।

 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment