जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मझौली में धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मझौली एवं नगर कांग्रेस कमेटी मझौली के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया धरना प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी मझौली को सौंपा गया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में व्याप्त अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदले जाने, बिजली केबल से संबंधित समस्याओं तथा उपभोक्ताओं को मनमाने तरीके से बिजली बिल भेजे जाने के मुद्दे सहित किसानों और आम जनता की समस्याएं भी उठाई गईं।
कांग्रेस ने किसानों को खाद की किल्लत, मझौली थाने की पुलिस की कथित तानाशाही, जंगली जानवरों एवं आवारा पशुओं से उत्पन्न समस्याओं, विस्थापन तथा राजस्व विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं और जंगली जानवरों के कारण किसानों की फसलों को नुकसान होने का मुद्दा उठाया। वहीं राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
*वोट चोरी से बनी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना जनता की जिम्मेदारी:- ज्ञान सिंह*
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मझौली क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज के कारण किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदले जाने से गांवों में बिजली व्यवस्था बाधित रहती है। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को मनमाने बिल भेजे जाने की शिकायतों का भी तत्काल निराकरण होना चाहिए। किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करे और कथित मनमानी पर रोक लगे जंगली जानवरों एवं आवारा पशुओं से किसानों को हो रहे नुकसान का स्थायी समाधान किया जाए विस्थापन और राजस्व से जुड़े मामलों में भी लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए वोट चोरी से बनी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना जनता की जिम्मेदारी है स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कमी और जनता की समस्याओं को शासन तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचाना भी क्षेत्र की बदहाली का कारण है कांग्रेस पार्टी आमजन किसानों और पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और जब तक मझौली क्षेत्र की जनसमस्याओं का उचित समाधान नहीं होता यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन में ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, कमलेश सिंह, श्यामवती सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, गणेश सोनी, यमुना वर्मा, मदनमोहन तिवारी, सतेंद्र सिंह, इन्द्रबली सिंह, सुशील पाण्डेय, करुणासिंधु परौहा, विकास पाण्डेय, जगतभान यादव, चिंतामणि गुप्ता, संतोष तिवारी, मार्तण्ड चतुर्वेदी, जय सिंह, महेन्द्र रजक, अभिषेक सिंह, श्रीमती सुमन गिरी, नीता रजक, निशा सिंह बेस, अजय सेंगर, हर्षित शुक्ला, दिनकर सिंह, कनक सिंह, अजय सिंह अज्जू, हरिशंकर पनिका सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
******************************
*वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने सेमरिया में निकली बाइक रैली आयोजित किया जन चौपाल*
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया द्वारा ग्राम बम्हनी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता बाइक रैली आयोजित की गई, रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक किया रैली के उपरांत ग्राम बम्हनी में जन चौपाल आयोजित की गई जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण मतदाताओं से संवाद कर वोट चोरी के विषय में मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदान सूची में अपने नाम की जांच करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया
जन चौपाल में उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र की रक्षा अपने मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया। रैली और जन चौपाल के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद तिवारी मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता विनोद विश्वकर्मा प्रभात वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, विक्रमादित्य सिंह, रमेश सिंह, दीपक सिंह, विक्रमादित्य सिंह, मुनींद्र साकेत, शिवभगत केवट सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं आम जनमानस मौजूद रहे।