नगर आयुक्त ने सार्वजनिक शौचालयों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

0 36

मुबारक अली संवाददाता

 

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त सोम्या गुरुरानी ने बुधवार को शहर में स्वच्छता व्यवस्था और जनसुविधाओं का जायजा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेती रोड पानी की टंकी के पास, सुभाष चौराहा, बसों वाली ठेकी तिराहा से हनुमत धाम रोड, केरुगंज से पक्का पुल रोड और खिरनी बाग स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क के सामने के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

 

इसके अलावा नगर आयुक्त ने बहादुरगंज स्थित पिंक टॉयलेट का भी निरीक्षण किया और वहां साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निरीक्षण किए गए स्थलों और सार्वजनिक शौचालयों में नियमित सफाई कराने तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

 

नगर निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment