डिण्डौरी के संदीप कुमार साहू ने तबला वादन में हासिल किया सातवां स्थान, स्वर्ण पदक से सम्मानित

0 2,247

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

डिण्डौरी। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर के सप्तम दीक्षांत समारोह में डिण्डौरी जिले के शहपुरा विखं अंतर्गत ग्राम बरगांव निवासी संदीप कुमार साहू ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। तबला वादन विषय की प्रावीण्य सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने पर संदीप को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

विश्वविद्यालय में 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित सप्तम दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इसी समारोह में ग्राम बरगांव निवासी शिवकुमार साहू के सुपुत्र संदीप कुमार साहू को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

 

संदीप कुमार साहू ने तबला वादन में 71.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में सातवां स्थान हासिल किया। समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें स्वर्ण पदक, उपाधि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

 

संदीप की इस सफलता से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि को मेहनत, लगन और संगीत के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। संदीप की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment