धनेश्वर ठाकुर ने गणेश लाजवाब यादव को एक सप्ताह के अंदर गीरफतार करने कि की है मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

मसौढ़ी (पटना) बिहार प्रदेश जननायक कर्पूरी ठाकुर विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वर ठाकुर ने व्यान जारी कर कहा है की भोजपुरी के गायक गणेश लाजवाब यादव को सरकार गीरफतार कर जेल भेजे नहीं तो बड़े पैमाने पर मसौढ़ी सहित बिहार की राजधानी पटना में आंदोलन होगा। उन्होंने ज़ारी व्यान में कहा कि हमारा देश भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां सभी जाति व धर्म के लोगों को संप्रभुता और सबके प्रति बराबर सम्मान का भाव है,प्ररंतु भोजपुरी गायक गणेश लाजवाब यादव ने हमारे समाज के महिलाओं को निशाना बनाकर अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल कर जो गाना गाया है उससे न सिर्फ नारी जाति वल्कि नाई समाज को भी आहत किया है। इसलिए उन्होंने एक सप्ताह के अंदर अगर गणेश लाजवाब यादव को पुलिस गीरफतार नहीं करती है तो वे मसौढ़ी जननायक कर्पूरी ठाकुर चौंक से अनुमंडल कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा है कि हमारे नाई समाज से हुए भोजपुरी के महान गायक भिखारी ठाकुर जिसने अपने गीत और संगीत के गायन से शिष्टाचार और सद्भाव के साथ समाज और देश को एक नई दिशा दी और वे भोजपुरी के सेक्सपियर कहलाए । और आज उनके समाज के लोगों गाने के माध्यम से अपमानीत किया जा रहा है जो सही नहीं है।यहां बता दें कि पिछले दिनों भोजपुरी गायक ने एक गाने के बोल में गया था कि बाप चलावे सैलून और बेटी दिखावे बैलून, इस कंटेंट को परिवार के साथ नहीं सुना जा सकता है ।
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार