माँ कौशल्या मंदिर चंदखुरी में ‘मानस ब्रह्म गर्भ महोत्सव’ एक अभिनव पहल : डॉ. मुन्नालाल देवदास

0 5,072

9 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मभूमि है चंदखुरी

 

चंदखुरी में 2019 से पितर मानस महोत्स और, 2026 में मानस ब्रह्म गर्भ महोत्सव

 

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक, धार्मिक और साहित्यिक चेतना के केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित माँ कौशल्या मंदिर, चंदखुरी में वर्ष 2026 के पितृपक्ष के अवसर पर कौशल्या माता मंदिर समिति चंदखुरी एवं मानस दर्शन जीवन अर्पण, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय ‘मानस ब्रह्म गर्भ महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के संतों, मानस मर्मज्ञों, कला साधकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न मानस मंडलियों की सहभागिता ने इस आयोजन को विशिष्ट बना दिया।

 

इस अभिनव पहल के संबंध में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, नवाचारी शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. मुन्नालाल देवदास ने बताया कि वर्ष 2019 में पहली बार माँ कौशल्या मंदिर चंदखुरी में ऐतिहासिक ‘पितर मानस महोत्सव’ मनाने की परंपरा का शुभारंभ किया गया था। इसका मूल उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण और सामाजिक-सांस्कृतिक विकास में योगदान देने वाले पूर्वजों को पितृपक्ष में मानस गान के माध्यम से सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करना था। विशेष बात यह है कि चंदखुरी को 9 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मभूमि होने का गौरव भी प्राप्त है।

 

‘माता कौशल्या के गर्भ में ब्रह्म को श्रीराम रूप में क्यों आना पड़ा?’

 

डॉ. देवदास ने बताया कि इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026 में ‘मानस ब्रह्म गर्भ महोत्सव’ की विशिष्ट परिकल्पना की गई। इस महोत्सव का केंद्रीय भाव था—छत्तीसगढ़ की बेटी माता कौशल्या के गर्भ में ब्रह्म को श्रीराम रूप में किन कारणों से अवतरित होना पड़ा?

 

‘मानस दर्शन जीवन अर्पण’ की इस अभिनव संकल्पना को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के संतों तथा मानस साधकों ने अपनी व्याख्याओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यापक रूप दिया। परम पूजनीय संत श्री नारायण महाराज जी, दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर पं. राजीव लोचन महाराज, स्वामी श्री मज्ज्योतिमयानंद सरस्वती जी महाराज, सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा , संत गोवर्धन शरण जी महाराज, सिरकट्टी आश्रम छत्तीसगढ़, लाडली रुचिता तिवारी बिलासपुर सहित विभिन्न मानस मंडलियों ने श्रीरामचरितमानस के माध्यम से इस विषय की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक व्याख्या प्रस्तुत की।

 

कला साधकों एवं मानस रत्नों का सम्मान

 

महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और मानस परंपरा को समृद्ध करने वाले कला साधकों, मानस रत्नों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इनमें प्रमुख रूप से पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले, कोदूराम चंद्राकर, रामनारायण ध्रुव, रोमित ध्रुव, महादेव हिरवानी, विष्णु साहू, पुनेश्वर साहू, श्रीमती रजनी रामेश्वर साहू, श्रीमती हेमलता साहू, माखन साहू, श्रीमती प्रतिभा साहू एवं बेमेतरा जिला अध्यक्ष देवलाल सिन्हा सहित अनेक विभूतियाँ शामिल रहीं।

 

14 से अधिक मानस मंडलियों ने दी प्रस्तुति

 

महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से आई मानस मंडलियों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं। इनमें मुसरा, तुमाकला, भिंभौरी, गनियारी, बागबाहरा, आलेखुटा, सिवनी, अभनपुर, पचपेड़ी, छुईहा, बिलासपुर, बेमेतरा, बंदौरा, खैरझिटी एवं राजिम की मानस मंडलियाँ प्रमुख रहीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीरामचरितमानस की लोकमंगलकारी भावना के साथ छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का भी प्रभावी प्रदर्शन हुआ।

 

जनप्रतिनिधियों एवं मानस जगत की विभूतियों की रही सहभागिता

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतीक बैस,नरेश चेलक एवं समस्त पार्षदगण, श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रांताध्यक्ष जगदीश देशमुख, राज मानस संघ अध्यक्ष पं. अर्जुन पुरी गोस्वामी, दिलीप सिंह ठाकुर, देवलाल सिन्हा, मोहन वैष्णव, शीतल साहू, मेहत्तर वर्मा, टीकाराम साहू तथा श्री किंकर शिष्य परिषद भिलाई-दुर्ग सहित मानस जगत के अनेक विशिष्टजनों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 

इस अवसर पर मानस दर्शन जीवन अर्पण के संस्थापक एवं मानस ब्रह्म गर्भ के कल्पनाकार श्री दीपक गुहा को कौशल्या माता मंदिर समिति चंदखुरी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

आयोजन को सफल बनाने में प्रकल्प प्रभारियों का योगदान

 

महोत्सव को सफल बनाने में मानस दर्शन जीवन अर्पण के सभी प्रकल्प प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें प्रमुख रूप से श्रीमती नूतन साहू दीदी माँ, कनस कोमरे गुरुजी, के.के. सिन्हा, आत्माराम साहू, श्रीमती अंजली गुहा, सविता सोन, पिंटू पटेल, बिहारी यादव, गजेन्द्र वर्मा, भूपेश बनपेला, रामकुमार प्रजापति, सुश्री लता निषाद, वंदना साहू, महेश्वरी वर्मा, सरस्वती साहू, हितेंद्र साहू, रवीना रावटे, संजना सिन्हा, यशोदा नेताम, अंजली साहू, प्रेमलता साहू, भार्गव भाई, ओंकार पटेल, कोमल साहू, ओंकार चंद्राकर एवं मेसुल साहू आदि का विशेष योगदान रहा।

 

कौशल्या माता मंदिर समिति की सराहनीय भूमिका

 

महोत्सव के व्यवस्थापन एवं आयोजन को सफल बनाने में कौशल्या माता मंदिर समिति चंदखुरी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा, संरक्षक गालव साहू, देवेन्द्र वर्मा, हेमंत वर्मा, घनश्याम वर्मा, जनक धीवर, संतोष साहू, नरेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश साहू, डागेश्वर साहू, सचिव संतोष साहू, सागर वर्मा, रविशंकर धीवर, तोषण पटेल, पोषण मार्कंडेय, अमित वर्मा, दुलार धीवर, रुपचंद साहू, राम बगस वर्मा, अर्जुन धीवर, द्वारिका देवांगन, हेमचन्द वर्मा, देवनाथ वर्मा, नीलू साहू, भारत भूषण साहू, जगेसर साहू, सोहन चतुर्वेदी, ईश्वर चेलक, शैलेश साहू, चम्मन विश्वकर्मा, लक्ष्मण साहू, छोटू धीवर एवं संदीप वर्मा सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय सहयोग दिया।

 

‘पितर मानस’ से ‘मानस ब्रह्म गर्भ’ तक की यात्रा

 

डॉ. मुन्नालाल देवदास ने कहा कि 2019 में शुरू हुई पितर मानस महोत्सव की परंपरा अब 2026 में ‘मानस ब्रह्म गर्भ महोत्सव’ के अभिनव स्वरूप तक पहुँची है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक स्मृति, स्वतंत्रता संग्राम की विरासत, मानस परंपरा, लोककला और सामाजिक समरसता को एक सूत्र में जोड़ने वाली सांस्कृतिक पहल है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment