सेवा ज्योति संकल्प यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन

0 2,203

पूजा पार्क में उमड़ा जनसैलाब, प्रधानमंत्री मोदी के लाइव संबोधन के बाद सेवा का लिया सामूहिक संकल्प

सीधी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को स्थानीय पूजा पार्क में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा मुख्य अतिथि, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान अध्यक्ष तथा जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक एवं पूर्व चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल हुए। छत्रसाल स्टेडियम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और आमजनों का एकीकरण हुआ। देशभक्ति गीतों एवं वंदे मातरम् के गायन से वातावरण राष्ट्रभक्तिमय हो गया।

इसके बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली से प्रसारित लाइव संबोधन को देखा। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भागीदारी और सेवा भावना पर जोर दिया। संबोधन के बाद उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ समाज सेवा एवं जनकल्याण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

सेवा ज्योति प्रज्वलित कर यात्राएं रवाना

कार्यक्रम में अतिथियों ने मुख्य मशाल से ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की। इसी ज्योति से जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए मशालें प्रज्वलित की गईं। इसके बाद विधायक, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक सेवा ज्योति लेकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। यात्राओं के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, केके तिवारी, लालचंद गुप्ता, पूर्व चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सादर प्रकाशनार्थ — सुरेंद्र मणि दुबे, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment