7 अक्टूबर को पूजा पार्क से निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, भव्य स्वागत की तैयारी

0 5,099

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा कार्यक्रम — देव कुमार सिंह चौहान

सीधी। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सीधी जिले में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पूजा पार्क में प्रातः 9 बजे एकत्रीकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बताया कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मशाल ज्योति के साथ भ्रमण करेगी।

कार्यक्रम में संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे, जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में आमजन शामिल होंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सेवा ज्योति यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment