जनसमस्याओं के समाधान को ‘सरकार आपके द्वार’ पहुंची नगरवासियों के बीच

0 2,039

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव )

 

सेवा सेतु अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

 

डिंडोरी। सेवा सेतु अभियान के तहत नगर परिषद डिंडोरी में ‘सरकार आपके द्वार’ विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याएं एवं आवेदन संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम में शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला महामंत्री श्री सुधीरदत्त तिवारी, श्री लक्ष्मण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्री महेश धूमकेती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक, पूर्व विधायक डीसी उरेती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

 

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है और उनकी समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि सेवा और सुशासन भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के समन्वित प्रयास से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।

 

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस ने कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता और सहजता से मिले। शिविर के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनने के साथ उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

 

शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के साथ विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही की गई।

 

इस अवसर पर धनेश धनंजय, मंडल महामंत्री भागीरथ उरैती, स्मिता बर्मन, शत्रुघ्न पाराशर, अजय बर्मन, सुधीर बरमैया, मोहन नरवरिया, रजनीश राय, मनीष नायक, मंडल मंत्री तरुण ठाकुर, अमित बर्मन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment