शहपुरा में आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार बैठक संपन्न, नवनीत कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

रिपोर्टर -सोहन श्याम
डिंडौरी-शहपुरा- आम आदमी पार्टी विधानसभा शहपुरा कार्यालय में आज जिला अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू के नेतृत्व में संगठन विस्तार एवं नवनीत कार्यकर्ताओं के सम्मान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
बैठक में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी से जुड़े नवनीत कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिलाअध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान तथा विधानसभा क्षेत्र शहपुरा में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एड निर्मल कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष एड विनय झारिया, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, जिला सचिव प्रहलाद सिंह परस्ते, जिला संगठन मंत्री देवी प्रसाद साहू, जिला अध्यक्ष ओबीसी विंग घनश्याम कुशवाहा,जिला सोशल मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, जिला मीडिया प्रभारी लीलाराम साहू, विधानसभा शहपुरा अध्यक्ष दिलीप झारिया, संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, सचिव रामकुमार मानिकपुरी ,मेहदावानी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, सह सचिव मुन्नेद परस्ते, गेंद सिंह धुर्वे, युवा प्रभारी यशवंत साहू, सोशल मीडिया प्रभारी एवन संत, कार्यालय प्रमुख संदीप झारिया, सुरेश धुर्वे, रोहित साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।
कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र की जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।