आंगन मिलन समारोह में हितग्राहियों से रूबरू हुए विधायक धुर्वे

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)
आंगनबाड़ी केंद्रों की योजनाओं और सुविधाओं की ली जानकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
शहपुरा। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला डिंडोरी के अंतर्गत परियोजना शहपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम के तहत आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों, महिलाओं एवं अन्य हितग्राहियों से विभागीय योजनाओं तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही हितग्राहियों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी रितेश पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्रों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी योजना के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
आयोजकों के अनुसार, आंगन मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े हितग्राहियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा शासन की महिला एवं बाल विकास संबंधी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ज्ञान दीप त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष प्रियंका, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश साहू, जिला महामंत्री बद्री साहू, शहपुरा मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, मानिकपुर मंडल अध्यक्ष हीरेंद्र मरावी, मानिकपुर मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी, डॉ. श्वेता जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल अग्रवाल, नितिन गुप्ता, पार्षद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।