संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों की बनाई कार्ययोजना, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

0 2,052

 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी जिला सीधी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने की, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में विगत दिनों आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन किया गया है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को भी संगठन के निर्देशानुसार उत्साह और बेहतर समन्वय के साथ आयोजित करने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आगामी ‘सेवा मेरा योगदान’ सहित अन्य कार्यक्रमों की योजना-रचना भी बैठक में रखी।

बैठक में वरिष्ठ नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, विश्व बंधु धर द्विवेदी, अखिलेश पाण्डेय, शिवदान साकेत, उषा गोपाल पटेल, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, संदीप शर्मा, जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष अजय गुप्ता, जगदंबा सोनी, हरिकेश साकेत, सुनीता रानी वर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, योगेंद्र सिंह चौहान, सूबेदास यादव, नीरज मिश्रा, बाबूलाल कुशवाहा, विभा शर्मा, संगीता सिंह चौहान, रन्नू साकेत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भाजपा जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय द्वारा जारी संगठनात्मक सूचना के अनुसार 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 7:30 बजे गांधी चौक में प्रतिमा की स्वच्छता एवं पुष्पांजलि के बाद नगर की विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता एवं पुष्पांजलि की जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे न्यू बस स्टैंड में स्वच्छता अभियान तथा सुबह 9 बजे मुक्तिधाम में पौधारोपण कार्यक्रम होगा।

इन कार्यक्रमों में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी।

वहीं 3 अक्टूबर को सुबह 7 बजे उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा ने सभी श्रेणी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment