विद्यालय प्रबंधन समिति के बैठक का हुआ आयोजन

घोसी (जहानाबाद) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैरामसराय के सभागार में में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया! इस दौरान बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व घोसी के विधायक ऋतुराज कुमार, सदस्य विरेन्द्र कुशवाहा, मनोरमा देवी, बबीता देवी प्रधानाध्यापिका रेणु प्रिया, शिक्षा प्रेमी उमेश कुशवाहा, जदयू नगर अध्यक्ष विनोद केशरी, मुकेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे! इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत गाकर तमाम गणमान्य अतिथियों का अभिनंदन किया गया! वहीं बैठक का शुभारंभ द्विप प्रज्वलित कर किया गया! मौके पर पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया! इस दौरान विद्यालय प्रांगण परिसर में सिमेंटेक इट सोलिंग, साइकिल स्टैंड, समुचित पेयजल की आपूर्ति, विद्यालय चारदीवारी का निर्माण, विद्यालय परिसर की समतलीकरण,मेन रोड से विद्यालय तक पहुंच पथ समेत कई महत्वपूर्ण बिंदु पर प्रस्ताव पारित किया गया! इस अवसर पर विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि विद्यालय के छात्रा खुशबु कुमारी ने इंटर में जिला टौप की थी हमारी शुभकामना है ! और हमारी सरकार शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं! इस दौरान विधायक ने विद्यालय के वर्ग कछ, कम्प्यूटर रूम,व उसकी तमाम आधार भुत संरक्षण का अवलोकन किया! और कुछ कमियां को ठीक कराने का आश्वासन दिया
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार