सीएम हेल्पलाइन की अगस्त ग्रेडिंग में सीधी ए ग्रेड में

0 254

84.14 अंक के साथ प्रदेश में 11वां स्थान, जिला पंचायत तीसरे और पुलिस विभाग सातवें स्थान पर

सीधी, 22 सितम्बर 2026। सीएम हेल्पलाइन के अगस्त माह के प्रदर्शन की जारी ग्रेडिंग में सीधी जिले ने 84.14 अंक प्राप्त कर ए ग्रेड हासिल किया है। जिले को प्रदेश स्तर पर 11वां स्थान प्राप्त हुआ है।

विभागवार प्रदर्शन में जिला पंचायत सीधी ने 88.46 अंक प्राप्त कर ए ग्रेड के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं पुलिस विभाग ने 86.19 अंक प्राप्त कर ए ग्रेड के साथ प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन में जिले के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का नियमित अनुश्रवण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले की रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने तथा निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment