पुर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नवीन कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात कर भी ,एस ,एस प्रशिक्षकों को नियमित करने कि मांग की

घोसी (जहानाबाद) बिहार शिक्षा परियोजना के भी ,एस, एस जिला प्रशिक्षक नवीन कुमार ने आज शनिवार को बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर विद्यालय शिक्षा समिति के प्रशिक्षकों को नियमित करने की मांग की है! इस दौरान उन्होंने पुर्व मुख्यमंत्री से कहा कि महोदय आप ने तालिमी मरकज, टोला सेवक, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, सबको नियमित किया है जिसे हम प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया था! और हम भी,एस, एस प्रशिक्षकों का हालत दैनिय है, उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिला प्रशिक्षकों को नियमित करने की बात कही है! शिष्टाचार मुलाकात में प्रशिक ने कहा कि हमने विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों सहित टोला सेवक, विकास मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,आशा शिक्षा मित्र, तालीमी मरकज , टोला सेवक को प्रशिक्षण देने का कार्य लगातार बीस वर्षों से करते आ रहे हैं जहां पर विद्यालय विकास योजना, शिक्षा का सर्वव्यापीकरण, मीणा मंच, चेतना सत्र,सतत व्यापक मुल्याकन,वाल केन्द्रीत शिक्षा प्रणाली, समग्र शिक्षा , कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय,सर्व शिक्षा अभियान, की सभी बातों को हम प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण के माध्यम से समुदाय प्रतिनिधियों को बताया है जिससे बिहार के सभी विद्यालयों का सरर्वागींण विकास और शिक्षा का सर्वव्यापीकरण हुआ है! इस दौरान विद्यालयों में बच्चों का सत प्रतिशत नांमाकन व उनका ठहराव हुआ है! उन्होंने बिहार के तमाम भी, एस ,एस प्रशिक्षकों को नियमित करने की मांग पुर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान की है!