जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिन्दी दिवस पर जागरूकता शिविर

0 41

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर सोमवार को जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिन्दी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अपेक्षा सिंह ने की।

 

सचिव अपेक्षा सिंह ने हिन्दी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण के लिए भाषा, संस्कृति के साथ नागरिकों का स्वास्थ्य भी मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर करने के साथ ही उसे अपराध की ओर भी धकेल सकता है। असिस्टेंट विवेक शर्मा ने नशे के दुष्प्रभाव और एनडीपीएस कानून की जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

 

डिप्टी जेलर प्रगति ने बंदियों को नशे से दूर रहकर अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया।

 

अंत में जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डिप्टी जेलर सुभाष यादव सहित बंदीगण मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment