ई-रिक्शा चालकों में मची खलबली, CO ट्रैफिक ने संभाली कमान

0 44

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए सोमवार से ई-रिक्शों का ऑनलाइन सत्यापन अभियान शुरू किया गया। CO ट्रैफिक रनवीर सिंह यादव ने यातायात प्रभारी विनय पांडे के साथ अभियान की कमान संभाली।

 

बरेली मोड़, खिरनी बाग चौराहा और अशफाक नगर तिराहा समेत प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। सत्यापन के दौरान ई-रिक्शा चालक का ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड तथा वाहन स्वामी का आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है।

 

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान और सीज करने की कार्रवाई भी की गई। CO ट्रैफिक ने बताया कि शहर में यातायात को सुचारू और आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment