राज्य सभा के पुर्व सदस्य सीताराम येचुरी का दुसरा स्मृति दिवस दिवस मनाया गया

0 47

जहानाबाद ! भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला कार्यालय देवरिया में राज्य सभा के पुर्व सदस्य व पार्टी के पुर्व राष्ट्रीय महासचिव रहें कामरेड सीताराम येचुरी का दुसरा स्मृति दिवस मनाया गया! इस अवसर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव कामरेड जगदीश प्रसाद ने बताया कि कामरेड सीताराम येचुरी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, प्रख्यात मार्क्सवादी चिंतक, उद्भट विद्वान, उत्कृष्ट राजनेता, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, व राज्यसभा के पूर्व सदस्य थे ! जहां उनके आदर्श, व्यक्तित्व हम सब के प्रेरणा स्त्रोत हैं!एवं उनके द्वारा बताए गए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया! इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी तथा वामपंथी आंदोलन को तब तक जारी रखने का संकल्प लिया गया जब तक शोषण पर आधारित पूंजीवादी, सांप्रदायिक, साम्राज्यवादी व्यवस्था के खिलाफ शोषण मुक्त वर्ग विहीन वैज्ञानिक समाजवाद की स्थापना न हो जाए। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में पार्टी जिला कमेटी के साथी दिनेश, प्रसाद रामप्रसाद पासवान, ओम प्रकाश सिंह, रामनरेश कुमार, बैद्यनाथ साव, शत्रुघ्न प्रसाद, दिलीप कुमार, बुद्धेश पासवान एवं मिथिलेश कुमार, जनार्दन प्रसाद, उपेंद्र दास सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया!

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment