12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से विवादों के निस्तारण का मौका

0 48

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जिला विधि सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अपेक्षा सिंह ने बताया कि आगामी 12 सितंबर, शनिवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विवादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रमुख उद्देश्य लंबे समय से न्यायालयों में चल रहे विवादों को आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से समाप्त कराना है। इससे पक्षकारों को बार-बार न्यायालय के चक्कर लगाने से राहत मिलती है और समय व धन की भी बचत होती है।

 

सचिव ने बताया कि लोक अदालत में आपसी सहमति से निस्तारित मामलों का निर्णय अंतिम माना जाता है और ऐसे मामलों में सामान्य रूप से अपील का प्रावधान नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने लंबित विवादों को आपसी सुलह-समझौते के जरिए समाप्त कराने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment