शहपुरा में पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का आत्मीय स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

0 135

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव )

शाहपुरा। दिल्ली से डिंडोरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री संदीप दीक्षित का आज शाहपुरा स्थित रेस्ट हाउस में अल्प प्रवास हुआ। डिंडोरी रवाना होने से पूर्व वे चाय-नाश्ते के लिए कुछ समय शाहपुरा रेस्ट हाउस में रुके।

इस दौरान शाहपुरा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने श्री संदीप दीक्षित का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।

श्री दीक्षित ने भी उपस्थित कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके साथ संवाद कर अपनेपन का परिचय दिया।

पूर्व सांसद श्री संदीप दीक्षित के शाहपुरा आगमन से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए ऊर्जा एवं उत्साह बढ़ाने वाला अवसर बताया। अल्प प्रवास के बाद श्री दीक्षित डिंडोरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment