जस्टिस फॉर सोसायटी ने की शिक्षक दिवस पर निबंध प्रतियोगिता 

0 71

 

पटना ! जस्टिस फॉर सोसायटी के सभागार में शिक्षक दिवस के मौके पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! जिसकी अध्यक्षता जस्टिस फॉर सोसायटी संस्थापक अधिवक्ता गुरु प्रकाश रंजन ने की! इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज अंजनी श्रीवास्तव थे! वहीं विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता संतोष कुमार सहित छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया! इस अवसर पर पूर्व जिला जज अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि प्राचीन काल में बड़े बुजुर्ग अविभावक संयुक्त परिवार में घर के गुरु समान होते थे , और तब परिवार के सदस्य व्यावहारिकता, सामाजिकता के साथ परिवार के मूल्यों की शिक्षा प्राप्त करते थे! उन्होंने कहा कि परिवार को जीवन की पहली पाठशाला माना जाता था, जहां बच्चों को संस्कार और जीवन जीने की नई सीख मिलती थी! वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता संतोष कुमार ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि जस्टिस फॉर सोसायटी के द्वारा आयोजित ऐसे प्रतियोगिता से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है , जहां पर छात्र छात्राओं ने अपने बेहतर प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिला! इस अवसर पर अधिवक्ता निशा कुमारी, नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, सुमन कुमारी, रविरंजन तिवारी, नवनीत कुमार, मनोज कुमार मिश्रा , विनोद कुमार मिश्रा को निबंध प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम के लिए मेंडल प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया!

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment