घोसी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर मजदूर यूनियन का एक दिवसीय धरना

घोसी (जहानाबाद) बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की अंचल कमिटी की ओर से घोसी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। जिस धरने की अध्यक्षता कॉमरेड उपेंद्र दास ने की। इस अवसर पर खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव कॉमरेड रामप्रसाद पासवान, किसान नेता कॉमरेड जगदीश प्रसाद, कॉमरेड महेंद्र राम, कॉमरेड प्रेमप्रकाश सिंह, कॉमरेड बुधेश पासवान, कॉमरेड इसराफिल, कॉमरेड अजु दास, कॉमरेड कृष्णा दास, कॉमरेड फुला देवी ने।
धरने के बाद 14-सूत्री मांग पत्र अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।
*14-सूत्री मांगें:*
1. मनरेगा कानून लागू करो, बी.वी. राम जी कानून रद्द करो।
2. भूमिहीनों को आवास के लिए 5 डिसमिल जमीन दो, पर्चा धारियों को दखल-कब्जा दिलाओ, बिना वैकल्पिक व्यवस्था के घर उजाड़ने पर रोक लगाओ।
3. राशन कार्ड में कटौती में सुधार करो।
4. होल्डिंग टैक्स, पानी टैक्स पर रोक लगाओ।
5. सामाजिक सुरक्षा पेंशन 5000 रुपये प्रतिमाह दो।
6. कृषि फसलों को समर्थन मूल्य की सरकारी गारंटी दो।
7. पेयजल, नल-जल की समुचित व्यवस्था करो।
8. सालो भर खेत मजदूरों को काम दो, न्यूनतम मजदूरी लागू करो।
9. चार लेबर कोड रद्द करो।
10. कच्ची सड़कों को पक्कीकरण करो।
11. स्मार्ट मीटर समाप्त करो, नियमित बिजली आपूर्ति करो।
12. सभी गरीबों को पक्का मकान बनवा कर दो।
13. घोसी पोखरा पर बसे हुए भूमिहीनों को आवासीय पर्चा दो।
14. महिलाओं, कमजोर वर्गों, अल्पसंख्यक वर्गों के ऊपर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाओ।
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार