खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 69

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

🔴👉सीधी की रेल➖ सफलतापूर्वक ट्रायल में रेल पहुंची चुरहट, अब जल्द ही सीधी तक दौड़ने की उम्मीद को लगा पंख।

🔴👉बात की बात ➖सीधी विधायक रीति पाठक ने कहा कि ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन के लिए बड़ी मेहनत की, अब क्रेडिट चाहे मिले या ना मिले, मुझे ऊपर वाले पर अटूट भरोसा है।

🔴👉फिर बन जाओ सीएम ➖मांमा का मध्य प्रदेश में फिर से होगा राज….? फिर से बन जाओ सीएम, भोपाल की सड़कों पर की जा रही शिवराज सिंह से भावुक अपील।

🔴👉सियासी अंत➖ राहुल गांधी बोले पीएम मोदी का सियासी अंत हो चुका है,उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है और सरकार बैक फुट पर है।CWC बैठक में कांग्रेस का फैसला ‘वंदे मातरम्’ के सिर्फ पहले दो अंतरे ही गाए जाएगे।

🔵👉बेदख़ल ➖बच्चों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता,सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बढ़ती उम्र का मतलब अपमान-असुरक्षा नहीं; हाईकोर्ट का फैसला पलटा।

🔵👉रेड➖आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज।

🔵👉 करारा जवाब➖’मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो’, कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब।

🔵👉राहत ➖आम जनता को बड़ी राहत,पानी और सीवर के नए कनेक्शन हुए सस्ते, सरकार ने घटाए 10 हजार रुपये।

🔵👉तेज तारा➖25000 KM प्रति सेकंड! ब्लैक होल के चक्कर लगाता मिला ब्रह्मांड का सबसे तेज तारा।

🔵👉सरकार की कडा़ई➖ चीनी कारोबारी 15+ दिन का स्टॉक नहीं रख सकेंगे, त्योहार से पहले सरकार की सख्ती।

🔵👉जंग ➖न्यूक्लियर अटैक तक पहुंच गई ईरान-अमेरिका की जंग, खाड़ी देशों में मचा हड़कंप।

🔵👉 बार-बार ट्रांसफर नहीं➖सुप्रीम कोर्ट में सरकार बोली-NEET का सिस्टम फूलप्रूफ, तोड़ना मुश्किल,SC ने कहा- टेक्नोलॉजी समझने वाले अफसर भर्ती करें, उन्हें बार-बार ट्रांसफर न करें।

🔵👉 लाइसेंस रद्द➖मराठी नहीं जानने वाले महाराष्ट्र में ऑटो–टैक्सी नहीं चला पाएंगे,ट्रांसपोर्ट मंत्री बोले- पहले नोटिस देंगे, 3 महीने में नहीं सीखे तो लाइसेंस रद्द होगा।

⛔👉🏏 खेल समाचार

गाले टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त। देवदत्त पाडिकल को उनकी शानदार बैटिंग के लिए घोषित किया गया मैंन ऑफ द मैच।

⛔👉🏑विश्व कप हॉकी मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, पाक का विश्व कप में सफर हुआ समाप्त।

❤आप सभी का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment