सड़क हादसे में पत्रकार राजबहोर केवट गंभीर घायल, हाथ में फ्रैक्चर और पसलियों में चोट

0 77

 

सीधी-सिहावल। सीधी-सिहावल क्षेत्र के पत्रकार राजबहोर केवट सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि चार पसलियों में भी चोट आई है। दुर्घटना के बाद उनका उपचार कराया जा रहा है।

 

राजबहोर केवट क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पत्रकार समाज की आवाज को शासन-प्रशासन और आमजन तक पहुंचाने के साथ ही सच को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके घायल होने की खबर से पत्रकार जगत और परिचितों में चिंता का माहौल है।

 

परिजनों, पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि राजबहोर केवट जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपने कार्यक्षेत्र में लौटें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment