जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 17 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया आरोपी गिरफतार 

0 223

पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

सीधी। थाना जमोड़ी पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के कथनों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म संबंधी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय बालिका 31 जुलाई 2026 को घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर थाना जमोड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 17 अगस्त 2026 को सीधी के बटौली मंदिर क्षेत्र से बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया।

जांच में सामने आया कि बालिका आरोपी को पूर्व से जानती थी। आरोप है कि आरोपी उसे अपने साथ ले गया और किराए के कमरे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे बटौली मंदिर क्षेत्र में लेकर आया, जहां से पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद किया।

पीड़िता के कथनों के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म संबंधी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक केदार परोहा के नेतृत्व में की गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment