नगर आयुक्त की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस आयोजित।

0 24

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर नगर निगम में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान शहरवासियों ने साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

 

 

जनसुनवाई के दौरान कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

कार्यक्रम में संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment