खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में,

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
🔴👉सीधी में कांग्रेस जगह-जगह कर रही घेराव, कुचवाही डीसी का भी हुआ घेराव, बिजली कटौती एवं हैंड पंपों की बदहाली पर कांग्रेस का सरकार पर जारी है बराबर हमला।
🔴👉सीधी में 15 अगस्त को आजादी के जश्न की सारी तैयारियां पूर्ण, पुलिस की हर गतिविधि पर नजर।
🔵👉मध्य प्रदेश में अब 24 घंटे खुलेंगे रेस्टोरेंट, माॅल और दुकानें भी खुली रहेगी,नई श्रम संहिता को मिली मंजूरी।
🔵👉बेनकाब➖भारत की सीमा पर ISI की साजिश बेनकाब।
🔵👉वंदे मातरम➖लोकसभा की कार्यवाही पहली बार वंदे मातरम से शुरू हुई,छह अंतरे बजने के बाद सदन स्थगित; स्पीकर की टी पार्टी का विपक्ष ने किया बहिष्कार।
🔵👉 दिखाया आईना➖‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना।
🔵👉 हंगामे की भेंट➖ संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र का अधिकांश समय चढ़ा हंगामे की भेंट।
🔵👉दमन नहीं➖राहुल गांधी ने की मध्य प्रदेश के किसानों से 50 मिनट बातचीत; कहा- सरकार संवाद करे, दमन नहीं।
🔵👉 दूसरा आंदोलन➖वांगचुक बोले- 2047 तक भारत विकसित देश नहीं बन पाएगा,नए शिक्षा मंत्री से बदलाव की उम्मीद नहीं, दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करने की अपील।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़,प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤