सिहावल में खंड स्तरीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद

कलेक्टर विकास मिश्रा के सामने जनता ने रखीं अपनी समस्याएं

0 309

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | सीधी

सिहावल। सिहावल विकासखंड में खंड स्तरीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद हैं।

 

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें सीधे जिला कलेक्टर के समक्ष रख रहे हैं। कलेक्टर द्वारा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि जिला कलेक्टर विकास मिश्रा दो दिवसीय सिहावल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और आमजन से जुड़ी समस्याओं की स्थिति का जायजा लेंगे।

 

📸 सिहावल से ग्राउंड रिपोर्ट | PRIDE INDIA NEWS

📰 हर सच जो आप जानना चाहें

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment