राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों के बीच बांटी गई मिठाई

0 29

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन की खुशी में जिला ओलंपिक संघ शाहजहाँपुर द्वारा परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच मिठाई वितरित कर हर्षोल्लास व्यक्त किया गया। इस दौरान भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने पर भी खुशी जताई गई।

 

जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि 56 देशों की 74 टीमों के बीच भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि भारत की महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा, जिन्होंने 13 स्वर्ण पदकों में से 8 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्थानीय स्तर पर तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. वमनिया ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और निरंतर प्रयास करने वाले खिलाड़ी निश्चित रूप से सफलता हासिल कर सकते हैं।

 

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत को मेजबानी मिलना देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जिला ओलंपिक संघ का प्रयास रहेगा कि भारत की मेजबानी में भारतीय खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त करें।

 

कार्यक्रम में देवेश बाजपेयी, रविंद्र प्रजापति, रामप्रसाद, पंकज सक्सेना, अजयपाल, शकील, इरफान, मुजाहिद, सचिन प्रेमी, विपिन अग्निहोत्री, प्रदीप मिश्रा, अन्नू पंडित, लालाराम, संजय सहित अन्य खिलाड़ी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment