नशे के खिलाफ सिहावल में जागरूकता की अलख, विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ 

0 140

सिहावल। प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय सिहावल में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिहावल पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल एवं पुलिस टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र द्विवेदी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। नशे की लत से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ अपराध, सड़क दुर्घटनाओं और सामाजिक विघटन जैसी घटनाएं बढ़ती हैं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की प्रेरणा दी गई।

 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले भर के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सिहावल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment