अटरिया आंगनबाड़ी केंद्र में मिली गंभीर लापरवाही, कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

0 161

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

 

डिंडोरी। डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अटरिया आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण में पाया गया कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए खिलौने, कुर्सियां एवं अन्य सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा था। साथ ही केंद्र का संचालन भी संतोषजनक नहीं मिला।

 

लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उमा त्रिवेदी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा संबंधित पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने स्पष्ट कहा कि जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्रों के नियमित संचालन में लापरवाही बरतेंगी और बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध नहीं कराएंगी, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि गंभीर मामलों में सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और शासन की योजनाओं का पूरा लाभ समय पर मिल सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment