शासकीय महाविद्यालय नरवर में दीक्षारंभ 06/07/2026 का सफल आयोजन

संतोष शर्मा संवाददाता शिवपुरी
शासकीय महाविद्यालय, नरवर में नवीन प्रवेशार्थीयो के स्वागत हेतु दीक्षारंभ-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए परिवेश के साथ जोड़ना, पाठयक्रम की जानकारी, महाविद्यालय में चल रही योजनाओं और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना था। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके हुई। दीक्षारंभ में
विद्यार्थियों को पुस्तकालय, सांस्कृतिक गतिविधिया,ं खेल सुविधाओं एवं महाविद्यालय में सत्र के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियो की जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों के द्वारा विद्यार्थियों को उनके संबंधित पाठयक्रमों, करियर के अवसरों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नए विषयो की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को पोस्ट मैटिक छात्रवृत्ति, गांव की बेटी, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना, ैब्ध्ैज् निःशुल्क पुस्तक एवं स्टेशनरी वितरण योजना एवं आवास सहायता योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नवल किशोर, के द्वारा विद्यार्थियो को नियमित रूप से महाविद्यालय में उपस्थित हो कर अध्यापन कार्य एवं महाविद्यालय में होने वाले विभिन्न कार्योक्रमो में बढचड कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवेश प्रभारी प्रो. कनिका गुप्ता, के द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टाफ स्पोर्ट्स ऑफिसर ईशान राघव, प्रो. नारायण बहादुर , डॉ सुनील शर्मा, प्रो.धर्मेंद्र सिंह रावत, श्री शिवराज सिंह कुशवाह, श्री धमेंन्द्र्र कुशवाह, श्रीमती सीमा भारती, श्री भगवानसिंह ,श्री गजेन्द्र कुशवाह एवं श्री अनिल बाल्मीक उपस्थित रहे।