Breaking News

02-03 जुलाई को जिलेभर में होगा ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ का शुभारंभ

0 63

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

 

डिंडौरी, 01 जुलाई 2026। जिले में ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (VB-G RAM-G) योजना 01 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई है। योजना का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 02 जुलाई को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके तहत जिले के विभिन्न जनपदों में 02 एवं 03 जुलाई को जिला स्तरीय जनसम्मेलन सह लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, श्रमिकों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, स्थानीय समुदाय तथा योजना के हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान योजना के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी, जिसमें 125 दिनों की रोजगार गारंटी, डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता, विलंबित भुगतान पर क्षतिपूर्ति, बेरोजगारी भत्ता तथा अनुमत कार्यों की चार श्रेणियों की जानकारी शामिल है।

 

02 जुलाई को दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत अमरपुर के मोहगांव हाई स्कूल, समनापुर के मंगल भवन तथा जनपद पंचायत बजाग सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं दोपहर 3 बजे शासकीय हाई स्कूल शाहपुर (जनपद पंचायत डिंडौरी) एवं जनपद पंचायत करंजिया सभाकक्ष में कार्यक्रम होंगे।

 

इसी क्रम में 03 जुलाई को दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत मेंहदवानी परिसर तथा दोपहर 3 बजे जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चरगांव स्थित सीएम राइज स्कूल के पास जनसम्मेलन एवं लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

जिला प्रशासन ने जिले के सभी श्रमिकों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं आमजन से कार्यक्रमों में शामिल होकर योजना की जानकारी प्राप्त करने और इसका लाभ उठाने की अपील की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment